
शिमला। टुटू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को कामर्स पढ़ने के लिए राजधानी के स्कूलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में जल्द ही कामर्स की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को टुटू में जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि टुटू में कार पार्किंग व सब्जी मंडी के निर्माण की मांग पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर जतोग के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू की जाएगी। पूर्व विधायक चिरंजी लाल कश्यप, शिमला ग्रामीण कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, उत्तम सिंह कश्यप, मस्त राम, पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सत्य देव शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह खाची, बलराज सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य प्रमोद शर्मा व मुख्यमंत्री के सलाहकार टीजी नेगी उपस्थित थे।
