टीसीपी के खिलाफ पद यात्रा

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुमारवीं क्षेत्र में लगाए गए टीसीपी एक्ट के खिलाफ घुमारवीं भाजपा पद यात्रा शुरू करेगी। भाजपा ने निर्णय लिया गया है कि टीसीपी के खिलाफ 11 जुलाई से भाजपा की पद यात्रा शुरू की जाएगी।
घुमारवीं भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा टीसीपी एक्ट से प्रभावित होने वाले गांवों में 21 जून से 5 जुलाई तक पर्चा वितरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर क्षेत्र की जनता को टीसीपी एक्ट के प्रति जागरूक करेगी। भाजपा महामंत्री जोरावर सिंह ने बताया कि भाजपा ने टीसीपी एक्ट के विरोध में अपना आंदोलन तेज कर दिया है। जनजागरण अभियान एवं आंदोलन चलाने के लिए पंचायत संयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं। तड़ौन पंचायत में प्रधान कांता देवी, डंगार पंचायत में बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, पड्यालग पंचायत में उपप्रधान राजेश ठाकुर, दधोल पंचायत में प्रधान मेहर सिंह, कसारु पंचायत में राजेश कुमार उर्फ नीलू, सेऊ पंचायत में बलवीर सिंह, पट्टा पंचायत में प्रेम सिंह, नप घुमारवीं में सरदार प्रेम सिंह, घुमारवीं पंचायत में प्रधान किशोरी लाल, कोठी पंचायत में राम गोपाल चंदेल, फटोह पंचायत में कृष्ण सिंह व अमरपुर पंचायत में कैप्टन रणजीत सिंह को पंचायत संयोजक नियुक्त किया है। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष राम प्रकाश पटियाल, रमेश वर्मा, रक्षा ठाकुर, चुनी लाल लखनपाल, पुष्प राज धीमान, ऊषा ठाकुर, नवीन कुमार, रक्षा कपिल, सोहन लाल, डीआर सौंखला, सुभाष गौतम, रणवीर सेन, लाल सिंह, दूनी चंद, याली राम, कर्नल नरेश, संदीप शर्मा, संतोष चौहान, सुषमा रणौत, पंकज चंदेल, नरेंद्र शर्मा, रामानंद शर्मा, मेहर सिंह, राजेश ठाकुर, वतन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

 

Related posts