टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगा एमसी

शिमला। नगर निगम टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगा। मंगलवार से स्वास्थ्य शाखा की लैब में आधुनिक टीबी सेंटर खोला गया है। जांच और इलाज का खर्च नगर निगम उठाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार फंडिंग करेगी।
टीबी की जांच के लिए निगम में डीएफसी (डेजिगनेटिड माइक्रोस्कोपी सेंटर) प्रयोगशाला स्थापित की गई है। यह सेंटर आधुनिक उपकरणों से लैस है। मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए केंद्र सरकार निगम की मदद करेगी। इलाज का खर्च निगम को आरएनटीसी (रिवाइज नेशनल टिंबरक्लोजिस कंट्रोल) प्रोग्राम से मिलेगा। यह प्रोग्राम केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है। टीबी की जांच के लिए निगम के हेल्थ वर्करों को डॉट्स की जानकारी प्रदान की गई है। इसकी बाकायदा इन्हें ट्रेनिंग दी गई है।
सेंटर खुलने के बाद सबसे पहले निगम अपने सफाई कर्मचारियों की यहां नियमित जांच करवाएगा। अगर किसी को यह बीमारी पाई गई तो उसका निशुल्क इलाज भी करवाएगा। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने दफ्तर में 18 साल से निष्क्रिय पड़े प्रतिरक्षण केंद्र को खुलवाकर जनता को राहत दी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति यहां आकर जांच करवा सकता है। मंगलवार से टीबी सेंटर खोल दिया गया है।

Related posts