टीएमसी में बाल-बाल टला हादसा

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नवजात बच्चों के लिए बनाए गए नर्सरी आईसीयू की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि छत का हिस्सा गिरने के वक्त आईसीयू में कोई भी बच्चा उपचाराधीन नहीं था।
हादसे के बाद आईसीयू में रखे वार्मर व अन्य सामान को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन सूचना मिलते ही वहां पहुंचा। मौके पर पहुंचकर वहां छत में लगी लकड़ी की प्लाई का हिस्सा गिरा हुआ था। बताया जा रहा है कि पानी की लीकेज की वजह से ऐसा हुआ है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी मरम्मत करवाई। अस्पताल के एमएस डा. दिनेश सूद ने बताया कि पानी रुकने की वजह से ऐसा हुआ है। छत में लगी लकड़ी की प्लाई के ऊपर पानी रुका हुआ था। तत्काल कर्मचारियों को बुलाकर स्थायी तौर पर इसकी मरम्मत करवा दी है।

रोटरी क्लब ने निकाली रैली
कांगड़ा। रोटरी क्लब के सदस्यों ने शहर में रक्तदान जागरूकता पर रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को एक अक्तूबर को होने जा रहे शिविर में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया गया। शिविर इस दिन कांगड़ा बस अड्डे में लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी गुप्ता ने बताया कि रैली में शहरवासियों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

Related posts