
नई टिहरी। आपदा से चारधाम यात्रा के अलग-अलग मार्गों पर फंसे यात्रियों को भोजन, आवास और वाहन की सुविधा देने के लिए टीएचडीसी ने भी मदद को हाथ आगे बढ़ाया है। कोटी कालोनी केंद्रीय वर्कशाप के समीप टीएचडीसी की ओर से यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। लंच पैकेट बांटे जा रहे है। मध्य प्रदेश के 37 सदस्यीय यात्री दल को टीएचडीसी की ओर से ऋषिकेश तक के लिए बस सेवा भी प्रदान की है। इस मौके पर प्रबंधक डा.एएन त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक एमके सिंह, जेएस बिष्ट, जन संपर्क अधिकारी मनवीर सिंह नेगी, विधि अधिकारी मनोज राय, शेर सिंह रावत व डिप्लोमा इंजीनियर के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
