
नई टिहरी। न्यायालय में पेश न होने पर होने पर कोतवाली पुलिस ने टीएचडीसी के वरिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है। टीएचडीसी में कार्यरत वरिष्ठ अभियंता केके आनंद के खिलाफ दो वर्ष पहले लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। उस समय वह कोटेश्वर बांध परियोजना में कार्यरत था। मामले की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बीच केके आनंद का ट्रांसफर चमोली में हो गया। वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर सीजेएम ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आनंद को कोर्ट के आदेश पर चमोली जिले से गिरफ्तार कर नई टिहरी लाया गया है।
