टिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ा

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जलस्तर में मंगलवार को 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। सोमवार को झील का जलस्तर 818.65 आरएल मीटर था। मंगलवार को झील का जलस्तर बढ़कर 818.95 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
सोमवार रात हुई बारिश से झील का जलस्तर बढ़ गया। भिंलगना और भागीरथी से मंगलवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। मंगलवार को भी टिहरी बांध से 1170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इनमें 580 क्यूमेक्स पावर हाउस, 600 क्यूमेक्स स्पिलवे से छोड़ा गया।

Related posts