टिल्लू गांव के आदित्य को लेफ्टिनेंट का तमगा

धर्मशाला। भारतीय सेना को बहादुर जवान और अफसर देने वाली धर्मशाला की धरती ने एक और अफसर सेना को दिया है। ज्योतिषी पंडित पूर्ण चंद वशिष्ठ के पुत्र सुरेश कुमार के घर 6 नवंबर 1989 को जन्मे आदित्य ने अपनी माता रेणू तथा पिता सुरेश कुमार का सपना आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती होकर पूरा कर दिखाया।
आदित्य ने बीएससी, बीटेक करने के बाद सीडीएस की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की तथा अंतत: सफलता हासिल की। अपनी कामयाबी का सारा श्रेय आदित्य अपने माता-पिता तथा उनकी प्रेरणा को देते हैं। हालांकि इससे पूर्व भी आदित्य एसएसबी की परीक्षा दे चुके थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आखिरकार वह दिन आ गया जब आदित्य ने सीडीएसई क्वालिफाई कर इंडियन मिलिटरी एकेडमी देहरादून में प्रवेश लिया। टिल्लू गांव पहुंचने पर आदित्य का उसके दादा, माता-पिता, चाचा-चाची तथा स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा सभी के लिए अपने दादा के प्राचीन घर में चाय-पान की व्यवस्था की। आदित्य का कहना है कि उनकी मां की प्रेरणा हमेशा उनके साथ रही। वर्तमान में आदित्य राजस्थान के नसीराबाद में ब्रिगेड में तैनात हैं।

Related posts