
जोगिंद्रनगर (मंडी)। टिक्करी मुशैहरा में अवैध रूप से बंद की गई सड़क को खोलने में की जा रही देरी के विरोध में किसान सभा और प्रभावित ग्रामीण 14 दिसंबर को चौंतड़ा में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चे भी शामिल रहेंगे। किसानसभा के जिला सचिव कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में टिक्करी में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में जोगिंद्रनगर कमेटी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल, नौजवान सभा के सुनील बरवाल और छात्र नेता संजय जमवाल ने शिरकत की।
बैठक में स्थानीय किसान संजीत कुमार, रंगीलू राम, रविंद्र कुमार, कुलदीप चंद, शोभा राम, बालक राम, बैंसी राम, पूरण चंद, सुरेश कुमार, राजकुमार, अश्वनी कुमार, शेर सिंह, बीना देवी, रविंद्र कुमार, अमर, किशोरी लाल, शरण दास, माया देवी, सुदर्शना देवी, सुरेंद्र राणा, सुनीता देवी, ओमी देवी, नाजो देवी, गुड्डी देवी, अनीता देवी, शेर सिंह ठाकुर, दामोदरी देवी, मीना कुमारी, कंचना देवी, चंद्रमणी, निर्मला देवी, अजय, राम सिंह, किरपा राम, शुक्रु राम, संजीव कुमार और शुभकरण आदि ने भी भाग लिया। बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया गया कि सड़क को रोके हुए एक साल से भी अधिक का समय हो गया है। लेकिन विभाग व प्रशासन ने सड़क को अभी तक नहीं खुलवाया है।
