
शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र में टायफाइड ने पांव पसार लिए हैं। एक के बाद एक मरीज शिलाई अस्पताल में इलाज को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सामुदायिक केंद्र शिलाई में लगभग एक दर्जन रोगियों को भरती किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पंचराम 60, बसंती 50, रजनीश 10, दुर्गा देवी 50, राहुल एक वर्ष, नीटू 15 वर्ष, कमला देवी 30 वर्ष, श्वेता 28, प्रकाश एक वर्ष, संगीता 10 वर्ष, धनो देवी 50, छुमा देवी 30 तथा दुर्गा देवी 50 वर्ष को शिलाई अस्पताल में भरती करवाया गया। इन सबका इलाज चल रहा है। इधर, क्षेत्र में बीमारी के प्रकोप से लोग सहम गए हैं।
शिलाई स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि अधिकांश लोगों को रक्त जांच के बाद टायफाइड की पुष्टि हुई है। रोगियों को शुद्ध पेयजल के साथ साफ सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। खाने में हल्का भोजन तथा तरल पदार्थ ज्यादा मात्रा में लेने चाहिए।
