टाटा-407 ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत

राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सनौरा-नेरीपुल मार्ग में जघेड़ के समीप एक टाटा 407 ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजगढ़ के डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि गांव मानवा खनीयूड तहसील राजगढ़ निवासी देवदत्त शर्मा (38) अपने ट्रक नंबर एचपी 16-3985 से सोमवार देर सांय सनौरा से अपने घर मानवा खनीयूड जा रहा था। छडील गांव के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब दौ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक एवं मालिक को उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया जा रहा था तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवा कर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजगढ़ पंकज शर्मा ने मृतक के परिवार को बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की।

Related posts