
चिन्यालीसौड़। टाइफाइड से पीड़ित अदनी गांव की एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया कि 22 वर्षीय विनीता देवी पत्नी श्यामलाल को तेज बुखार की शिकायत पर परिजनों ने उसे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया था। जहां महिला ने रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
