
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टांडू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। शुक्रवार को आयोजित वार्षिक समारोह में शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा की पल्लवी, नीकिता, सातवीं के दिग्विजय, कमल कुमार, आठवीं की अंजना कुमारी, जसवीर सिंह, नौवीं की यामिनी, तनवी, अंकिता, 10वीं के लतेश कुमार, कपिल देव, मनीषा कुमारी, जमा एक आर्ट्स ग्रुप की मधु, निशांत कुमार, मंजू, कॉमर्स ग्रुप में रजनी, शिवानी, चेतना, जमा दो आर्ट्स में कृष्ण कुमार और सुनीता को सम्मानित किया गया।
स्काउट एडं गाइड में प्रिक्षित, नागेंद्रा देवी, एनएसएस की गतिविधियों के लिए राजेश कुमार, रजनी, इको क्लब में ललित कुमार, राकेश कुमार, स्पोर्ट्स में नंद लाल सम्मानित हुए। सर्वाधिक उपस्थिति में शिवांगी, चेतना, अजय कुमार, संजय कुमार, मधु, मनीषा कुमारी और रजनी को सम्मानित किया गया। स्वच्छता दिवस के लिए कल्पना चावला सदन की कोमल प्रथम, भगत सिंह सदन के अजय दूसरे और लक्ष्मीबाई सदन की नीकिता तीसरे स्थान के लिए सम्मानित हुईं। भाषण में अंजना, किरण, तनवी, पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नीकिता, पल्लवी, अंजली, सीनियर वर्ग में अनिल कुमार, जसवीर सिंह, कमलकांत, स्लोगन में शाहिल, अनिता कुमारी, मनीषा कुमारी, जैव विविधता दिवस के लिए शिवानी, अंजना कुमारी, हुसन कुमार, पेंटिंग में प्रोमिला, रंजना, नीकिता कुसम, शाहिल, हिमानी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अजय कुमार, दिग्विजय, अजय शर्मा, किरण, तनवी, अंकिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कामिनी कपूर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर गुलेरिया, जिप सदस्य चमन राही, प्रधान प्रोमिला देवी, उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर, मनोहर चंद, वामन देव ठाकुर, राकेश चौहान, बंशी लाल शर्मा, चंद्रमणी ठाकुर, रमेश चंद, मोती राम, बीडीसी सदस्य काका राम, वीजेंद्र ठाकुर, भागमल भरमौरिया, रंजन शर्मा, लेखराम ठाकुर, प्रधानाचार्य भूप सिंह ठाकुर, हंस राज ठाकुर, अधिशाषी अभियंता आईपीएच पीएस राणा, दिनेश शास्त्री सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
