ज्योति और ललित ने जीते उद्घाटन मुकाबले

बागेश्वर। विद्यालयी शिक्षा योजना में यहां शनिवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि जीआईसी तुपेड़ के प्रभारी प्रधानाचार्य डीएस भाकुनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला ज्योति और ललित ने जीता।
पिंडारी मार्ग के इंडोर स्टेडियम में बालिका वर्ग में उद्घाटन मुकाबला ज्योति और विनीता के बीच खेला गया। जिसमें ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुकाबला जीता। इसी तरह बालक वर्ग में ललित ने सचिन को पराजित किया। मुख्य अतिथि श्री भाकुनी ने कहा कि खेलों का आज हर क्षेत्र मे महत्व है। इसको देखते हुए सरकार ने खेलों को विद्यालयी शिक्षा से जोड़ा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की है। प्रतियोगिता में गरुड़ ब्लाक से 45, कपकोट से 50 जबकि बागेश्वर से 120 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि 32 स्कूलों के खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। निर्णायक की भूमिका किरन नेगी, गुंजन बाला, अशोक मेहरा, ललित नेगी निभा रहे हैं। इस अवसर पर कुंदन कालाकोटी, विजय गोस्वामी, संजय मसीह, मोहन लाल साह, एलएस लोबियाल आदि मौजूद थे।

Related posts