
रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस रामपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूलों के छात्रों ने रामपुर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक रैली निक ाली और लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रामपुर बाजार बच्चों के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में पर्यावरण दिवस के मौके पर चित्र लेखन, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आईटीआई ब्रौ में भी पर्यावरण दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इको क्लब के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में कनिष्ट वर्ग में आपदा प्रबंधन विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुर, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला और नारा लेखन का आयोजन किया गया। भाषण में सनशीमा प्रथम स्नेहा ठाकुर द्वितीय स्थान पर रही। महेंद्र बिटम गैराज में भी पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर ड्राइंग और नारा लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने की आह्वान किया।
बाक्स
रैली से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
राजमाता शातिं देवी मेमोरियल रावमापा पाठशाला में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इस छात्र और छात्राओं ने नोगली बाजार में रैली निकालने के बाद लोगोें को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ता पीपी दुल्टा , सचिन शर्मा, अजीत सिंह, कला ठाकुर, किरण ठाकुर, शैली थापर अनिता, जोगिंद्रर के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
