जैसे हर्षवर्धन CM बने वैसे ही मोदी PM बनेंगे: अरविंदर सिंह लवली

जैसे हर्षवर्धन CM बने वैसे ही मोदी PM बनेंगे: अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम आप का समर्थन करते रहेंगे। दिल्ली विधान सभा में अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस आंधी में भी आप सत्ता में नहीं आये तो उधर ही बैठे है। बीजेपी हमेशा विपक्ष में ही रहेगी। लवली ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पांच साल तक सुनने की आदत डाल ले।

एमसीडी में जहां हाथ डालो वहां भ्रष्टाचार मिलेगा। हम अपनी गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। लवली ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जैसे हर्षवर्धन सीएम बने वैसे ही मोदी पीएम बनेंगे। लवली ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिये। बीजेपी बीएमसी भ्रष्टाचार को भूल गई। है। बीजेपी ऊपरवाले के दिए दर्द को सहे। लवली ने कहा कि हमने दिल्ली की जनता को दोबारा चुनाव में जाने से बचाने के लिये समर्थन दिया।

Related posts