जैव विविधता पर रैली निकाल जगाई अलख

बिलासपुर/ बरठीं। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा बच्चों ने रैली निकालकर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अल्फा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में अल्फा इको क्लब के सौजन्य से बच्चों ने खरोटा मंदिर से लेकर बरठीं बाजार और सरगल चौक तक रैली निकाली। इसके बाद विद्यार्थियों की भाषण, नृत्य, चित्रकला, वाद विवाद, विभिन्न पक्षियों की आवाजें निकालना, संगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नीतिका जम्बाल प्रथम, आकांक्षा दूसरे स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, प्रियंका दूसरे, सोमपर्णा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी प्रथम, शिवानी दूसरे, जबकि हर्षा तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में ध्रुव प्रथम, समूह दूसरे स्थान पर रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शाहिल जस्वाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य ठाकुर दास शर्मा ने पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों को जैव विविधता के बारे में जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में भी इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य मदन चंदेल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण स्पर्धा में आर्यन पब्लिक स्कूल की विशाखा प्रथम स्थान पर रही। बिलासपुर स्कूल के अविरल द्वितीय और ग्लोरी पब्लिक स्कूल की सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में डीएवी की श्रेया, आर्यन पब्ल्कि स्कूल की प्रीति चदेल, आर्यन की संस्कृति क्रमश: पहले, दूसरे, और तीसरे स्थान पर रही। नारालेखन में ग्लोरी की साक्षी, बिलासपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तेजस्वी आर्यन की विशाखा, चित्रकला में विजन कावेंट स्कूल की आर्यंतिका, दयानंद माडल स्कूल की मन्नत, डीएवी की शिवानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सीमा कश्यप, रितु शर्मा, मंजुला शर्मा, शालिनी, महिमा, अंजली, पूजा, अनूप शर्मा भी उपस्थित थे।

Related posts