
देहरादून। जेईई एडवांस 2013 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। परीक्षा में दून के छात्र-छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन रहा है। आकाश इंस्टीट्यूट के विग्नेश सबलोक ने इसमें ऑल इंडिया में 616वीं रैंक हासिल की है। विभोर अग्रवाल ने 952 और अभय प्रताप सिंह तोमर ने 399 (कैटेगरी में) रैंक प्राप्त की है।
संस्थान के एमडी जेसी चौधरी ने बताया कि संस्थान के 38 बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि संस्थान के 25 छात्र-छात्राओं का मेन एवं छह का एडवांस में चयन हुआ है। संस्थान के शोभित सोनी ने 900, योगेश सिंह ने 5011, अनुभव नौटियाल ने 5819, सौरभ जायसवाल 8233 और यासमीन ने 8159वीं रैंक हासिल की है। डा. बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन डा.नवीन बलूनी ने कहा कि संस्थान के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अर्चिवा क्लासेज के अनु पंत बताते हैं कि संस्थान के संदीप सिंह ने एसटी में 143, वी. अग्रवाल ने 3491, उमंग गुप्ता ने 6125, आकाश ग्रोवर ने 10800वीं रैंक प्राप्त की है।
