जून में मिलेगी अप्रैल और मई की चीनी

काशीपुर। सरकारी गोदाम में कोटा के अनुसार चीनी उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ताओं को अभी तक अप्रैल व मई माह की चीनी नहीं मिली है। एलॉटमेंट आने पर ही जून माह में चीनी का वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिले में चीनी वितरण के लिए जितनी आवश्यकता होती है उतनी चीनी उपलब्ध नहीं है। अप्रैल व मई माह की चीनी वितरित होनी है। काशीपुर के गोदामों में आवश्यकता से कम चीनी है। चीनी आने का क्रम जारी है। इधर एसएमआई पीसी नैथानी ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र में चीनी की कोटेदारों को वितरण की प्रकिया जारी हो गई थी। डीलरों ने रुपया भी जमा कर दिया था, परंतु शासन के आदेश से वितरण रोक दिया गया। अगला एलॉटमेंट आने पर ही चीनी वितरण होगा,जिन डीलरों के पास गोदामों में चीनी पहुंच भी गई है वह भी अभी नहीं बांटेंगे। हालांकि अधिकारी भी यह बताने की स्थिति में नही है कि जून माह में अप्रैल व मई माह की चीनी एक साथ मिलेगी या केवल एक माह की चीनी वितरित होगी।

Related posts