जुलाई से दो-तीन रुपए और महंगा होगा पेट्रोल!

जुलाई से दो-तीन रुपए और महंगा होगा पेट्रोल!

नई दिल्ली: सीएनबीसी आवाज़ को सूचना मिली है कि 1 जुलाई से पेट्रोल के दाम और बढ़ सकते हैं। जैसे ही रुपए में कमजोरी देखी जा रही है ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के दाम बढ़ाने के बारे में सोचने पर मजबूर हो गई हैं1 । जुलाई से पेट्रोल पर 2-3 रुपए प्रति लीटर और महंगा हो सकता है।

गौरतबल है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई कमजोरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घाटा उठाने का मजबूर हो रही हैं। अगर रुपए का डालर के मुकाबले स्तर न सुधरा तो इसी तरह तेल कंपनियों को कीमतें बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

जैसे ही 1 रुपए डालर के मुकाबले कमजोर होता है वैसे ही पेट्रोल की लागत 1.35 रुपए बढ़ जाती है। इससे पूर्व भी 15 जून को पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए का इजाफा इसी कमजोरी के चलते किया गया था। इससे पहले पीएनजी और सीएनजी कंपनियों ने आ रही रुपए में गिरावट को ध्यान में रखकर दाम बढ़ा दिए हैं।

Related posts