
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील के बिछान गांव की एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को युवती का मेडिकल करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती जुब्बल के एक गांव की रहने वाली है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह छह माह पूर्व गुड़मु गांव गई हुई थी। इस दौरान वह गांव में एक युवक से मिली थी। युवक बहला फुसलाकर उसे एकांत स्थान पर ले गया। जहां युवक ने जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। डर के कारण उसने छह माह तक किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने युवती के बयान पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि युवती नाबालिग है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती का शनिवार को मेडिकल भी करवाया गया है। मैडिक्ल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
