
नई दिल्ली :डॉक्टरों द्वारा बुलाई गयी गुरु तेग बहादुर अस्पताल की हड़ताल खत्म हो गयी है। साथी डॉक्टर से साथ मरीज के परिजनों द्वारा हाथापाई की घटना से नाराज हड़ताल पर गए डॉक्टर काम पर लौट आए है। स्वास्थ्य सचिव से सुरक्षा के भरोसे के बाद डॉक्टरों ने सर्वसहमति से शुक्रवार की सुबह हड़ताल खत्म कर काम करना शुरु कर दिया। जिससे आम दिनों की तरह काम काज शुरु कर दिया।
हड़ताल के खत्म होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी राहत मिली है। रैजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक में हमारी मांगों पर सहमति हो गयी है, जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया और हमने समान्य की तरह सुबह से ही काम करना शुरु कर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गयी थी, जिससे नाराज मरीज के परिजनों ने डॉक्टर मनीष के साथ मारपीट की थी जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्ववान कर दिया था।
डॉक्टरों की फूट भी आई सामने : भले ही जी.टी.बी में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गयी हो, लेकिन हड़ताल खत्म करने की वजह से अस्पताल के डॉक्टर दो खेमों में बट गए है। सूत्रों के मुताबिक कुछ डॉक्टर हड़ताल खत्म करने के लिए राजी नहीं थे, उनका कहना था कि अस्पताल में डॉक्टरों से हर हफ्ते किसी न किसी तरह की झड़प या मार पीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन कोई सख्त कदम उठाने के लिए राजी नहीं हैं। डॉक्टरों का कहना था कि कुछ डॉक्टरों की चापलूसी के चलते हड़ताल खत्म हुई है, वरना डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बिना कोई भी डॉक्टर हड़ताल तोडऩे के लिए राजी नहीं था।
दूसरे दिन मरीजों को मिली राहत, सख्त दिखे सुरक्षा गार्ड : हड़ताल खत्म होने से यहां हजारों का तदात में आने वाले हजारों लोगों को काफी राहत मिली। समान्य दिनों की भांति मरीजों ने ओ.पी.डी. में इलाज कराया। लेकिन मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा गार्ड काफी सख्त दिखे। गार्डों एक मरीज के साथ एक व्यक्ति जाने पर काफी ध्यान दे रहे थे।
