जीप खाई में गिरी, सात लोग घायल

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील में नंदली(सैंज) के समीप शनिवार देर शाम एक बलैरो जीप खाई में लुढ़क गई । घटना में सात व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम एक बलैरो गाड़ी नंबर एचपी 62 ए 1642 सास्कीर की ओर जा रही है। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी बीच नंदली सैंज के समीप गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में जुब्बल के सास्कीर गांव निवासी ईश्वर सिंह, नवीन, विजय कुमार, परमेश कुमार, सतीश कुमार, बिशन सिंह, अमित कुमार सवार थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल विजय कुमार और सतीश कुमार को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि घटना में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो घायलों को रोहडू से शिमला रेफर किया गया है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts