जीप और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक मरा

टनकपुर। टनकपुर-बनबसा राजमार्ग में विचई गांव के पास जीप और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में
बाइक चलाने वाले की मौत हो गई, जबकि बाइक में बैठा पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। जीप चालक मौके से फरार है।
बुधवार की खटीमा के बिछुवा गांव निवासी टनकपुर न्यायालय में तैनात पुलिस का जवान राजेंद्र भट्ट (33) पुत्र एमडी भट्ट और इस्लामनगर गोहटिया निवासी बाबुदीन (45) पुत्र राशीद अहमद बाइक से टनकपुर की ओर आ रहे थे कि विचई गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही जीप (यूए 05/1546) और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाबुदीन को गंभीर चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया लेकिन खटीमा पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मी राजेंद्र का एक पैर फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार है। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि जीप को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related posts