जीजे साले के मजाक से शहर में हड़कम्प

जीजे साले के मजाक से शहर में हड़कम्प

जम्मू: बिक्रम चौक में बम होने की बात को लेकर जीजे-साले के मजाक से जहां जम्मू शहर में हड़कम्प मच गया, वहीं इस मजाक ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया। घटना मंगलवार शाम की है जब नानक नगर के निवासी एक युवक ने ब्रिकम चौक में बम होने की सूचना पीसीआर को दी। मोदी की ललकार रैली को लेकर पहले से ही सतर्क पुलिस इस संदर्भ में सूचना मिलते ही और चौकस हो गई। गांधी नगर पुलिस ने बिक्रम चौक क्षेत्र को घेर कर बम निरोधक दस्ते के साथ क्षेत्र को खंगालना शुरू कर दिया।

वहीं पुलिस द्वारा फौरी तौर पर की गई कार्रवाई से यह अफवाह जीजा साले में हुए मजाक के बाद फैलने की बात सामने आई। सूत्रों की माने तो बिश्नाह में रहने वाले एक व्यक्ति ने नानक निवासी अपने साले को अज्ञात नंबर से फोन कर बिक्रम चौक में बम होने की सूचना दी। संदिग्ध फोन से सूचना मिलते ही इसके बारे में साले ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके उपरान्त पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई। पुलिस के अनुसार फोन करने वाले आरोपी को बिश्नाह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts