जिला में जल्द बनेगी क्रिकेट एसोसिएशन

चंबा। जिला के क्रिकेटरों को मंच प्रदान करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया जाएगा। इसके लिए जल्द कार्यकारिणी गठित की जाएगी। रविवार को जिला के पूर्व क्रिकेटरों ने एक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर क्रिकेटर अजय मनु ने कहा कि एचपीसीए की ओर से हर वर्ष क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर जिला के खिलाड़ियों को क्रि केट सामग्री प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए की ओर से एक जिला को लगभग 240 के करीब बाल वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा बैट, पैड व अन्य खेल सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन चंबा के खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। जिला चंबा में वर्ष 2006 लेकर आज तक क्रिकेट एसोसिएशन का गठन नहीं हो पाया है। इससे पहले की जो कमेटी बनी थी, उसका क्रिकेट के लिए कोई योगदान नहीं मिल रहा है। जिला के क्रिकेटरों की प्रतिभा को उभारने के लिए मंच नहीं मिल रहा है। क्रिकेटर हेम सिंह ने कहा कि जिला में क्रिकेट जगत की कई प्रतिभाएं छिपी हैं। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी रणजी तक खेलें हैं, लेकिन सुविधाएं न मिलने के कारण बेरोजगार बैठे हैं। युवा क्रिकेटरों ने सर्वसम्मति से क्रिकेट एसोसिएशन बनाने का निर्णय लिया है। यह एसोसिएशन क्रिकेटरों के हितों के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश, जितेंद्र मेहरा, हेम सिंह, चंदन, अशोक, ऋषि व तरून मौजूद रहे।

Related posts