जिला अस्पताल में आपदा प्रबंधन कमेटी बनी

चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल ने चंबा ने आपदा प्रबंधन की टीम गठित कर दी है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए विभाग ने जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। आपदा प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष एमएस डा. विनोद शर्मा को बनाया गया है। चिकित्सक प्रशांत राणा, विशाल ठाकुर, वरुण शर्मा, दिलबाग के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। आपदा प्रबंधन कमेटी में अन्य चिकित्सकों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किसी भी आपदा से निपटने के लिए यह टीम पूरी टीम तैयार रहेगी। कमेटी को आपदा से निपटने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मिंजर मेले और मणिमेहश यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा बारे भी मंथन किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डा. विशालु ठाकुर को केजुल्टी इंचार्ज नियुक्त किया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद शर्मा ने बताया कि प्रत्येक इंसान की जिंदगी अनमोल है। स्वास्थ्य विभाग आपदा से निटपने के लिए लोगों को समय-समय पर आगाह करता रहता है। किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेना आवश्यक है। लंबी यात्रा पर जाने पर जरूरी दवाइयां भी यात्रियों को साथ में रखनी चाहिए।

Related posts