
नैनीताल। जामिया उर्दू अलीगढ़ की ओर से संचालित इबतदायी, अदीब, माहिर कामिल मुअल्लिम एवं उर्दू जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की वार्षिक परीक्षा 26 दिसंबर से शुरू होगी।
केंद्र व्यवस्थापक खालिद भारती ने बताया कि 26 से 31 दिसंबर तक एक ही पाली में दोपहर 1.30 से 4.30 तक परीक्षाएं होगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के पाठ्यक्रमों से संबंधित पुस्तकें केंद्र में उपलब्ध हैं। जिन परीक्षार्थियों ने अभी तक पुस्तकें नहीं ली हैं वह केंद्र से पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रवेश पत्र भी 25 दिसबंर तक केंद्र से प्राप्त करने की अपील की है। श्री भारती ने कहा कि मुअल्लिम उर्दू की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
