
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत थुराण निवासी हंसराज की जहरीले स्प्रे ने जान ले ली है। सब्जी के खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दवाई का असर इस कदर हुआ कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हंसराज मंगलवार सुबह अपने सब्जी के खेत में दवाई स्प्रे करने गया था। बताया जा रहा है कि वह भूखे पेट ही स्प्रे कर रहा था। अचानक स्प्रे करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। हंसराज की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान डाक्टरों ने हंसराज की जान बचाने के पूरे प्रयास किए। उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने कि सब्जी के खेत में स्प्रे करते समय हंसराज की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
