
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के तहत गांव अवैरी में एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पंचरुखी पुलिस चौकी के तहत गांव अवैरी में शुक्रवार सुबह एक युवक अजय कुमार (29) ने जहरीली दवाई निगल ली। इस पर उसकी तबीयत खराब हो गई। उसकी हालत को देखते हुए उसे पालमपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक पेंटर था। अभी तक आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। उधर, पंचरुखी पुुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र पाल अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अजय कुमार ने किसी जहरीली दवाई का सेवन किया था। प्रथम दृष्टया उक्त जहरीला पदार्थ सल्फास लग रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर अभी आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
