जसूर के अकिल बख्शी बने आईएएस

जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर के व्यापारिक कस्बा जसूर के अकिल बख्शी का आईएएस में चयन होने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। अकिल बक्शी ने आईएएस में चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि इलाके का नाम भी रोशन किया। अकिल नूरपुर के पूर्व विधायक रंजीत बख्शी के पुत्र हैं।
जैसे ही अकिल के चयन का लोगों को पता चला तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। यूपीएससी की परीक्षा में इस बार कुल 998 चयनित उम्मीदवारों में से अकिल बख्शी ने 581वां स्थान हासिल किया है। 25 वर्षीय अकिल बख्शी ने 10वीं तक की शिक्षा पाइनग्रोव स्कूल शिमला से तथा 10 जमा 2 माडर्न संदीपनी स्कूल पठानकोट से प्राप्त की। अकिल बख्शी ने ग्रेजुएशन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन एपीजे इंस्टीट्यूट आफ मास कम्यूनिकेशन दिल्ली से प्राप्त की। अकिल के माता-पिता ने बताया कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। यह उसकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है किअकिल का चयन आईएएस में हो सका। वहीं अकिल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार तथा अपने गुरुजनों को दिया तथा कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य देश सेवा है।

Related posts