जसकंवल इंस्टीट्यूट ने दिया 31 हजार का चेक

रुद्रपुर। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए जसकंवल इंस्टीट्यूट ने अमर उजाला उत्तराखंड फाउंडेशन रिलीफ फंड में 31 हजार रुपये का चेक दिया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन कंवल जीत सिंह तलवार ने बताया कि यह रकम इंस्टीट्यूट के शिक्षकों व छात्रों के साथ ही जेआईई स्कूल इंडिया की कोर्स डायरेक्टर अवनीत कौर, संस्थान के सेक्रेटरी कौशल कुमार, सीईओ एम विनित कुमार, दिशा कैरियर कोचिंग के डायरेक्टर जसवीर सिंह, साजिद अली, अमरीक सिंह, रूबी जैदी, नसरीन मलिक, अनीता मिश्रा, रेखा परिहार व संस्थान के छात्र-छात्राओं के सहयोग से एकत्र की गयी है।
नोट फोटो संख्या 24 आरडीपी-10पी-रुद्रपुर आपदा पीड़ितों के सहायतार्थ चैक भेंट करते जसकंवल इंस्ट्रीट्यूट प्रबंधन।

Related posts