जश्न की तरह मनाई गई 23वीं रमजान

रुद्रपुर। नूरी मस्जिद इंद्रा कालोनी में हर साल की तरह इस बार भी 23वीं रमजान को जश्न के साथ मनाया गया। इसमें शहर के तमाम मसजिदों के इमामों और शहर मौलानाओं ने शिरकत की। मसजिद के इमाम मौलाना जफर अली रिजवी ने बताया कि कार्यक्रम में शहरभर के लोगों ने शिरकत की। बताया कि जामा मसजिद के इमाम फखरुद्दीन व हजरत मौलाना वली मोहम्मद ने कुराने करीम पर प्रकाश डाला और इस दौरान कुरान भी पढ़ी गई। इस दौरान मौलाना जफर रिजवी ने शहर में अमन चैन की दुआ बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी लोगों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। बाद में मुल्क की तरक्की व अमन चैन की भी दुआ मांगी गई। इस मौके पर मौलवी जिमा उलबसा, सदर सलीम, हाजी कमरुल्लास अंसारी, मोहम्मद अली, नादिर खान, परवेज खान, सुल्तान, रानू, दानिश, दिलशाद, फुरकान , जिशान सहित तमाम लोग मौजूद थे।
नोट फोटो संख्या-02आरडीपी-12पी- मौलाना जफर अली रिजवी।

Related posts