जवान की डूबने से मौत, शोक में डूबा पूरा गांव

 सोलन
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    हिमाचल के सोलन में तोप की बेड़ पंचायत के शील गांव के रहने वाले 25 वर्षीय फौजी धीरज शर्मा की पठानकोट डैम के नजदीक नहर में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी पंचायत प्रधान मधु ठाकुर ने दी है।

    पठानकोट में जेएंडके रेजिमेंट में धीरज लगभग डेढ़ साल से कार्यरत था। मधु ठाकुर ने बताया कि धीरज छोटी उम्र में ही भारतीय सेना में भर्ती हो गया था। बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा था। बताया जा रहा है कि नहर में तैराकी के दौरान जलस्तर बढ़ गया था।

    बाकी साथी तो तुरंत निकल आए लेकिन धीरज डूब गया। बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी परेशानी हुई। हंसमुख स्वभाव के धीरज की मौत की खबर से समूचा इलाका गमगीन हो उठा है। धीरज के पिता महेंद्र शर्मा पेशे से किसान हैं।

    Related posts