जल्द होंगे महासंघ के राज्यस्तरीय चुनाव

मंडी। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की 17 इकाइयों के प्रधान एवं सचिवों की बैठक में संगठनात्मक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। भ्यूली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने की। मीटिंग में हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी की 17 इकाइयों के चुनाव महासंघ के पदाधिकारियों की देखरेख में करवाए गए। जिसकी सूचना उपायुक्त को भी दी जा चुकी है। कहा कि कुछ कर्मचारी नेता कर्मचारियों को गुमराह कर चुनाव करवा रहे हैं। जिसका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ निंदा करता है। कहा कि शीघ्र ही राज्यस्तरीय चुनाव की घोषणा की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव तारा चंद चौहान ने कहा कि हेम सिंह ठाकुर और एसएस जोगटा की देखरेख में जो चुनाव करवाए गए हैं, वह सही मायने में मान्य हैं। राज्यस्तरीय अराजपत्रित महासंघ का गठन होने के बाद सरकार की ओर से पंजीकरण किया जाएगा। कहा कि 12 जिलों में महासंघ के चुनाव हो चुके हैं। जल्द ही राज्यस्तरीय चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर सचिव सुरेश शर्मा, मुख्य सलाहकार मोती राम चौहान, संयुक्त सचिव संजय चौधरी, कर्म सिंह, धर्मेंद्र, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

डीएवी पब्लिक स्कूल मंडी से 25 कैडेट्स द्रंग रवाना
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी से 25 कैडेट्स द्रंग में लग रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेेने के लिए रवाना हुए। द्रंग में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गया है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। स्कूल से कैडेट्स को हैड ऑफ एनसीसी केएस गुलेरिया ने रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।

Related posts