जल्द बनेगी टर्मिनल मंडी

रुद्रपुर। प्रस्तावित टर्मिनल मंडी की भूमि मंडी समिति के नाम दर्ज कर ली गई है। इसमें शीघ्र ही सुपर मार्केट का निर्माण शुरू हो जाएगा।
वर्ष 2011 में पंत विवि से 50 एकड़ भूमि टर्मिनल मंडी के लिए क्रय की गई थी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने राज्य सरकार को 340 लाख रुपये इसके लिए भुगतान किया। जिसकी चहारदीवारी निर्माण का कार्य भी पूरा हो चुका है। प्रस्तावित टर्मिनल मंडी पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कई बार प्रयास किए गए। लेकिन धनराशि आवंटित न होने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो पाए। इस बीच बेशकीमती भूमि पर कथित भूमाफियाओं की नजर पड़ गई। राजनीतिक दलों ने भूमि को भूमाफियाओं को दिए जाने के कयास लगाते हुए आंदोलन भी किए। इस बीच मंडी समिति ने भूमि के दाखिल-खारिज के लिए तहसीलदार किच्छा के यहां आवेदन प्रस्तुत किया। बीते दिनों प्रस्तावित टर्मिनल मंडी की 50 एकड़ भूमि पंत विवि के नाम से खारिज कर मंडी समिति बगवाड़ा के नाम अभिलेखों में दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही भूमि को कुछ माफियाओं को दिए जाने के कयास पर भी विराम लग गया है।

Related posts