जलवाहक 20 को घेरेंगे विधानसभा

मंडी। राज्य स्तरीय ग्रामीण अंशकालीन जलवाहक एवं जलवाहक कम सेवादार संघ लंबित मांगों को लेकर 20 फरवरी को विस का घेराव करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भुट्टू राम ने बताया कि विस घेराव में प्रदेश भर के अंशकालीन जलवाहक और जलवाहक कम सेवादार भाग लेंगे। प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जाएगा। संघ प्रदेश भर में रिक्त पड़े पदों को भरने, 52 दिन की छुट्टियों का वेतन देने तथा पांच वर्ष बाद जलवाहकों को जलवाहक कम सेवादार बनाकर प्रमोशन देने की मांग कर रहा है।

Related posts