जरूर पढ़ें, कहीं आपकी तो नहीं आया ‌नोटिस

निर्धारित तारीख तक बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले शहर के 910 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। एक हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को यह नोटिस जारी किए हैं।

नोटिस में 15 दिन की मोहलत दी है। इस मोहलत के बाद बिजली बोर्ड डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू करेगा। विद्युत बोर्ड के पैसे पर कुंडली मारकर बैठे शहर के उपभोक्ताओं के खिलाफ सिटी डिवीजन और डिवीजन नंबर एक ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

Related posts