जयसिंहपुर में युवक का शव बरामद

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। इलाके के बंसीपतन में ब्यास नदी के किनारे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक मंडी जिला के गोहर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह जयसिंहपुर के प्रधान कुलदीप शर्मा ने ब्यास नदी के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी बैजनाथ योगेश रोल्टा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का दौरा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की पहचान उसके रिश्तेदार ने की और कहा कि यह शव टिक्कम चंद गांव वाड़ा, गोहर जिला मंडी का है। इसकी गुमशुदगी की शिकायत 6 सितंबर 2013 को सदर थाना मंडी में दर्ज करवाई गई है और यह कोटली प्रोजेक्ट में कार्यरत था। उधर, थाना प्रभारी लंबागांव सुनील राणा ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया गया है। उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related posts