जयघोषों से भक्तिमय हुआ नूरपुर उपमंडल

नूरपुर (कांगड़ा)। भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को तहसील नूरपुर की ब्राह्मण सभा की ओर से प्रधान अनूप शर्मा की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शाम के समय नूरपुर के चौगान स्थित माता शीतला माता मंदिर से निकली तथा दर्जनाें गाड़ियों के काफिले में यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में से होती हुई जसूर में जाकर रुकी।
जसूर की ब्राह्मण सभा इकाई के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा की देखरेख में इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज के निवास स्थान पर हुआ। शोभायात्रा के दौरान नूरपुर एवं जसूर के बाजारों में भगवान परशुराम एवं भगवान राम के जय घोषों की गूंज सुनाई दी। हर कोई भगवान परशुराम तथा राम की भक्ति में लीन दिखाई पड़ा। श्रद्धालुओं के हजूम ने जगह जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया एवं भगवान परशुराम के भजनों का आनंद लिया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर राजन शर्मा, स्वर्ण अवस्थी, सोम राज शर्मा, अजय शर्मा, राजन शर्मा, नीरज शर्मा, अशोक शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश, गोपाल शर्मा, अंकुर शर्मा, अतुल शर्मा, रमन शर्मा तथा सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts