जम्मू-कश्मीर लोक सचिवालय की इमारत में आग

जम्मू-कश्मीर लोक सचिवालय की इमारत में आग

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज यहां लोक सचिवालय की इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय में स्थित कार्यालय सुबह नौ बज कर 30 मिनट पर खुलते हैं लेकिन इससे कुछ समय पहले ही मुख्य इमारत से लगे लकड़ी के दो मंजिला ढांचे से लपटें और काला धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि इमारत में शिक्षा मंत्रालय का कार्यालय और एक मेडिकल डिस्पेन्सरी है। यह रिकॉर्ड रूम सचिवालय के बगल में है, जहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बैठते हैं. यहां लगी आग में बड़ी संख्या में अहम दस्तावेजों के जलकर खाक होने का अंदेशा है.

देखते ही देखते इमारत आग की लपटों में घिर गई। अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या कोई कर्मचारी इमारत में फंसा है। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related posts