जमीनी विवाद को लेकर क्रॉस केस

राजपुर (सिरमौर)। सिंगपुरा चौकी के अंतर्गत राजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों गुटों के कुछ लोगों को चोटें पहुंची हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दाता राम ने पांवटा थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उधर खुशीरा पत्नी गुलजीत ने भी दाता राम एवं उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
पांवटा डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि क्रास केस दर्ज किया गया है।

Related posts