जमा दो की छात्रा का अपहरण

सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वमापा रखोह की जमा दो की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। छात्रा के पिता की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब उनकी बेटी घर लौट रही थी तो अज्ञात लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने ही दी। छात्रा ने गाड़ी में सवार युवक का मोबाइल नंबर 9817441532 छीनकर अपनी मां से बताया कि उसे अज्ञात लोग जबरदस्ती अगवा कर ले गए हैं। इस कॉल के बाद से यह मोबाइल नंबर बंद है। इधर, पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने छात्रा के अगवा होने की पुष्टि की है। बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ता के मोबाइल नंबर को ईएमआई ऑब्जर्वेशन पर लगा दिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल रवाना किए गए है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

Related posts