जमानत याचिका खारिज, 14 दिनों की रिमांड पर भेजा जेल

बागेश्वर। यारसा गंबू के साथ पकड़े गए तीनों लोगों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिनाें की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस और एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार को यारसा गंबू के साथ अनर्सा आरे निवासी तारा सिंह मेहता, खाती कपकोट निवासी मान सिंह और गरुड़ के रिठाड़ निवासी बहादुर सिंह राणा को बिलौना के समीप गिरफ्तार किया था। तीनों के खिलाफ 2/26/41 वन अधिनियम के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। शुक्रवार तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीम अहमद की अदालत में पेश किया गया। तीनों की तरफ से न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई, जिसे खारिज कर दिया गया। सीजेएम ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोतवाल यूआर आर्या ने बताया कि बरामद यारसा गंबू वन विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही है।

Related posts