जमकर हुई ओलावृष्टि, बागवान बैकफुट पर

आनी (कुल्लू)। रविवार की रात को क्षेत्र की दो पंचायतों में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसके क्षेत्र के बागवान पूरी तरह से बैकफुट पर आ गए हैं। क्षेत्र में चार से पांच इंच तक ओलावृष्टि हुई है। जिसके सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को खंड की खनाग और लझेरी पंचायत में ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है। क्षेत्र की पंचायतों में फ्लावरिंग के बाद सेब की सेटिंग हो चुकी थी, लेकिन रात को हुई ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया है। क्षेत्र के लोगों में लझेरी पंचायत के प्रधान बेली राम ठाकुर, खनाग पंचायत के प्रधान मंगत राम कारदार का कहना है कि गत शाम उनकी पंचायत में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। उनके क्षेत्र में करीब पांच इंच तक ओला जमा हुआ है। जिससे सेब की पूरी फसल तबाह हो चुकी है। क्षेत्र की उक्त पंचायतों की पूरी आर्थिक हालत सेब की फसल पर निर्भर है। लेकिन ओलावृष्टि से सब कुछ तबाह हो चुका है। ओलो से जहां सेब की सफल को नुकसान हुआ है वहीं पौधों से पत्ते तक झड़ कर जमीन पर गिर गए हैं। क्षेत्र के बागवानों ने विभाग से मांग की है कि नुकसान का जायजा लिया जाए और प्रभावित बागवानों को इसका मुआवजा दिया जाए। वहीं बागवानी विभाग के एसएमएस उद्यान राकेश गोयल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया जाएगा।

Related posts