जनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता: नजीब जंग

जनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता: नजीब जंग

नई दिल्ली: दिल्ली की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र को आज उप-राज्यपाल नजीब जंग ने संबोधित करते हुए कहा कि जनलोकपाल बिल हमारी प्राथमिकता है। दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे।

 

वहीं, उन्होंने कहा कि कोई विधायक, मंत्री लालबत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। दिल्ली में  विकास के लिए सुझाव मांगे जाएंगे, झुग्गी वालों को पक्के मकान दिए जाएंगे और 500 स्कूल खोले जाएंगे। बिजली के मीटरों की जांच होगी। ऑडिट नहीं कराने वाली कंपनी बंद की जाएगी।

Related posts