जनपदीय खेल प्रतियोगिता में गैरसैंण ब्लॉक अव्वल

गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही तेरहवीं जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में 83 अंकों के साथ गैरसैंण ब्लॉक ओवर ऑल चैंपियन रहा। 55 अंकों के साथ दशोली दूसरे और 30 अंकों के साथ घाट ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत के हाथों अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न मैचों के फाइनल मुकाबले हुए। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी बालक वर्ग में गैरसैंण ब्लॉक विजेता और दशोली उपविजेता रहा। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में घाट ब्लॉक विजेता और गैरसैंण उपविजेता रहा। बालक खो-खो में गैरसैंण विजेता और पोखरी उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में गैरसैंण विजेता और दशोली उपविजेता रहा। सब जूनियर के बालक कबड्डी प्रतियोगिता में गैरसैंण विजेता और दशोली उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में घाट विजेता और गैरसैंण उप विजेता रहा। खो-खो बालक वर्ग में गैरसैंण विजेता और पोखरी उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी गैरसैंण विजेता व दशोली उपविजेता रहा। वालीबाल बालक वर्ग में देवाल विजेता व पोखरी उपविजेता तथा बालिका वर्ग में दशोली विजेता व गैरसैंण उपविजेता रहा। फुटबाल बालक वर्ग में दशोली ब्लॉक विजेता और गैरसैंण उपविजेता रहा। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केके डिमरी, दिनेश अंथ्वाल, हरीश गैरोला, अवता सिंह, मोईनुदीन खान, रामचंद्र भट्ट, भगत सिंह, प्रभा किमोठी, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।

Related posts