
लोहाघाट। कोलीढेक में सीआरसी समन्वयक विद्याधर बगौली की देखरेख और रमश्ेा देव की अध्यक्षता में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राआें की खेल और बौद्धिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक स्तर पर जगदीश बोहरा प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय, सचिन सिंह तृतीय, बालिकाओं में अनीता, कंचन, मोनिका, 200 मीटर में मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार, रितिक सैनी, बालिकाओं में अंजलि फर्त्याल, अनीता, सुमन, 400 मीटर में मुकेश बिष्ट, अनिल कुमार, नरेश कुमार, बालिकाओं में कंचन फर्त्याल, अनीता, करिश्मा, 600 मीटर में मुकेश बिष्ट, प्रीतम पाटनी, अनिल कुमार, बालिकाओं में मोनिका ढेक, अंजलि फर्त्याल, अनीता पहले तीन स्थान में रहे।
प्रतियोगिताओं के संचालन में कैलाश फर्त्याल, डा. सावित्री ढेक, अनीता चंद, बिंदु ढेक, पुष्कर नाथ, चंद्रलेखा, बीना टम्टा, कमला धौनी, विद्या जोशी, मीना पांडेय, रजनी वर्मा, प्रकाश चंद्र भटट, चंद्रकांत पाटनी,, मुकेश पाटनी, कमल राय, जगदीश चंद्र, राकेश बगौली, राजीव जोशी, जया जोशी, दिवान सिंह, मंजू जोशी, चंद्रकिशोर सिंह, जीवन राय, कमलेश जोशी, महेश चंद्र तिवारी ने सहयोग किया।
