
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव चामुखा में एक जंगली सूअर ने खूब आतंक मचाया। सूअर के
के हमले में छह लोग घायल हो गए। पहले सूअर ने राह चलते लोगों पर हमला किया और बाद में आबादी में घुसकर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज नादौन के सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4 बजे के करीब चामुखा में सड़क पर जा रहे तीन राहगीरों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला बोल गिया। सूअर के अचानक हमले से राहगीर हतप्रभ रह गए और उससे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, सूअर ने उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद सूअर नजदीकी बस्ती में घुस गया और वहां पर भी तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में मिसला देवी पत्नी रणजीत सिंह, प्रेम कुमार पुत्र बिशन दास, पिरथी चंद पुत्र परसराम सभा गांव कोलापुर निवासी आदि शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया जहां से मिसला देवी को छोड़कर शेष सभी को छुट्टी दे दी गई। मिसला देवी के सिर पर 12 टांके लगे हैं। शेष घायलों के बाजू, टांग और सिर पर चोटें आई हैं।
