
उत्तरकाशी। जंगली ककड़ी खाने से महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू के एक शिक्षक तथा पांच छात्र-छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर की एक छात्रा घर से ककड़ी लेकर आई। दोपहर में साथी छात्र-छात्राओं तथा एक शिक्षक ने यह ककड़ी खाई। जिससे छात्रा आस्था पंवार, आंचल गैरोला, अभिषेक चौहान, मोहित सेमवाल और स्वर्णिमा गर्ग तथा शिक्षक उम्मेद पंवार की तबियत बिगड़ने लगी। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बी.रावत और शिक्षकों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डा. पीएस नेगी ने इसे फूड प्वाइजनिंग का का मामला बताते हुए कहा कि उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है।
